महाराजा क्लब एयर इंडिया का अवॉर्ड-विनिंग फ़्रीक्वेंट फ़्लायर प्रोग्राम है, जिसे हर यात्रा को और ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए तैयार किया गया है।
अपनी यात्रा की शुरुआत नामांकन के बाद पहली उड़ान पर 1000 बोनस महाराजा पॉइंट्स के साथ करें। आप अलग-अलग तरीकों से महाराजा पॉइंट्स कमा सकते हैं और इन्हीं पॉइंट्स को रिडीम करके अविस्मरणीय यात्रा अनुभवों का आनंद ले सकते हैं।
जैसे-जैसे आप महाराजा क्लब के टियर में ऊपर बढ़ते हैं, आपकी यात्रा को और सुगम बनाने वाले कई प्रिविलेज खुलते जाते हैं – प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग से लेकर एक्सेस बैगेज अलाउंस और दुनिया भर में 1,000+ लाउंज तक पहुंच तक।
और आसानी। और आराम। #ThatSpecialFeeling के और भी पल।