अपनी फैमिली के लिए रिवार्ड्स और फ़ायदों की नई दुनिया अनलॉक करें
फैमिली पूल फीचर दो या उससे अधिक फैमिली सदस्यों को अपने महाराजा क्लब अकाउंट्स लिंक करने देता है, ताकि रिवार्ड्स को एक जगह इकट्ठा (कंसॉलिडेट) किया जा सके। अलग‑अलग सदस्यों के अकाउंट्स पर अर्जित महाराजा पॉइंट्स को एक साथ पूल किया जाता है, जिन्हें फैमिली हेड द्वारा रिडीम किया जा सकता है।
ड्रीम वेकेशन और रिवार्ड्स का मज़ा अब साथ‑साथ उठाएं!
आपका फैमिली पूल
फैमिली हेड
- फैमिली हेड फैमिली पूल बनाता/बनाती है और अधिकतम 8 फैमिली सदस्यों को जोड़ सकता/सकती है।
- फैमिली पूल में शामिल होने के बाद सदस्यों द्वारा अर्जित सभी महाराजा पॉइंट्स हेड के खाते में जोड़ दिए जाते हैं।
- केवल फैमिली हेड ही पूल किए गए महाराजा पॉइंट्स का उपयोग करके सभी सदस्यों के लिए अवॉर्ड फ्लाइट्स और केबिन अपग्रेड्स बुक कर सकता/सकती है।
कौन आमंत्रित किया जा सकता है
- फैमिली हेड अपने पति/पत्नी, बच्चों, माता-पिता, भाई‑बहन, ससुराल के माता‑पिता, ससुराल के भाई‑बहन, दादा‑दादी/नाना‑नानी और पोते‑पोतियों/नाती‑नातिनों को फैमिली पूल में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकता/सकती है।
- पात्रता के लिए, सदस्यों को कम से कम 2 एयर इंडिया फ्लाइट्स पर अलग‑अलग बुकिंग रेफरेंस नंबर (PNRs) के साथ यात्रा करनी होगी और उनके खाते में पॉइंट्स क्रेडिट होने चाहिए।
अभी नामांकन करें और 1000 बोनस महाराजा पॉइंट्स* अर्जित करें