अपग्रेड + के साथ अभी अपग्रेड करें

विशेष कीमत पर अपने अनुभव को अपग्रेड करें

एयर इंडिया के अपग्रेड अनुभव का आनंद लेने से आप केवल एक कदम दूर हैं। सफलतापूर्वक अपग्रेड होने के बाद, आप अधिक लेगरूम, आरामदायक सीटिंग, पर्सनल एंटरटेनमेंट स्क्रीन, गॉरमे मील्स और विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों तथा अन्य विशेषाधिकारों का आनंद ले सकते हैं।

बस आराम से बैठें, विश्राम करें और आनंद लें।

Air India flight upgrade

यहां जांचें कि क्या आप अपग्रेड + के लिए पात्र हैं

यह कैसे काम करता है?

  • आमंत्रण प्राप्त करने की अपनी पात्रता जांचने के लिए पेज पर दिए गए विजेट का उपयोग करें।
  • अपना अपग्रेड चुनें। आप प्रत्येक पात्र फ्लाइट के प्रस्थान से 12 घंटे पहले तक अपग्रेड कर सकते हैं।
  • सामान्य सत्यापन के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण दर्ज करें, समीक्षा करें, नियमों और शर्तों से सहमत हों और अपना अपग्रेड ऑफर सबमिट करें।
  • आपको दो घंटे के भीतर एक कन्फर्मेशन ईमेल प्राप्त होगा, जिसमें आपकी फ्लाइट के प्रत्येक लेग के लिए ऑफर विवरण होंगे।

अपग्रेड लाभ

प्राथमिकता चेक-इन
प्राथमिकता चेक-इन
लाउंज एक्सेस
लाउंज एक्सेस
गॉरमे भोजन, लिकर और वाइन के साथ
गॉरमे भोजन, लिकर और वाइन के साथ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अपग्रेड+ में क्या शामिल है?

अपग्रेड+ के साथ, आपको गॉरमे भोजन और पेय पदार्थों का चयन, लाउंज एक्सेस, प्राथमिकता चेक-इन, बोर्डिंग और बैगेज हैंडलिंग की सुविधा मिलेगी। 

मेरे अपग्रेड+ में क्या शामिल नहीं है?

किराया शर्तें, रद्दीकरण, पुनर्बुकिंग शुल्क, बैगेज भत्ता और महाराजा पॉइंट्स का संचय आपकी मूल बुकिंग पर आधारित है।

मुझे अपग्रेड+ के लिए आमंत्रण कैसे मिलेगा?

एयर इंडिया अपग्रेड+ के लिए आमंत्रण अपने विवेकानुसार भेजती है। अपग्रेड+ प्रोग्राम के लिए आमंत्रण प्राप्त करने और उसका हिस्सा बनने के लिए कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी बुकिंग में आपका सही ईमेल पता अपडेट हो, ताकि हम आपको आमंत्रण भेज सकें।

आप अपने बुकिंग रेफरेंस नंबर और अंतिम नाम दर्ज करके, अगले 120 आवर के भीतर प्रस्थान करने वाली फ्लाइट्स के लिए, सर्च विजेट में अपनी पात्रता भी जांच सकते हैं।

आप निम्न स्थितियों में एलिजिबल नहीं हो सकते:

a) आपके पास एयर इंडिया फ्लाइट के लिए वैध टिकट नहीं है।

b) आपने अन्य एयरलाइंस पर बुकिंग की है, या टिकट एयर इंडिया डॉक्यूमेंट पर जारी नहीं किया गया है।

c) एयर इंडिया आपकी फ्लाइट संचालित नहीं करती है।

d) आप एक ही रिज़र्वेशन पर नौ से अधिक यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे हैं।

e) आप एक इन्फैंट अर्थात दो वर्ष से कम आयु के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं।

f) आपकी रिज़र्वेशन अभी तक कन्फर्म्ड नहीं है।

g) आप कोई एनिमल (केबिन या होल्ड में पेट) लेकर यात्रा कर रहे हैं।

क्या मेरी सभी फ्लाइट्स अपग्रेड के लिए एलिजिबल होंगी?

आपकी बुकिंग में केवल चयनित फ्लाइट्स ही अपग्रेड के लिए एलिजिबल हो सकती हैं। पात्रता पर निर्णय पूरी तरह एयर इंडिया लेती है। आपको सभी विवरणों के साथ एक ई-मेल प्राप्त होगा। उदाहरण के लिए, यदि एयर इंडिया कोई फ्लाइट संचालित नहीं करती, या आपके पास किसी विशेष फ्लाइट के लिए कन्फर्म्ड रिज़र्वेशन नहीं है, तो वे फ्लाइट्स अपग्रेड के लिए एलिजिबल नहीं होंगी।

मुझे अपग्रेड+ के लिए ईमेल मिला, लेकिन जब मैं ईमेल में 'गेट अपग्रेडेड' पर क्लिक करता/करती हूं, तो ऑफर पेज पर मुझे "अपग्रेड के लिए एलिजिबल नहीं" क्यों दिखता है?

अपग्रेड की उपलब्धता सीमित है और रियल-टाइम में बदलती रहती है। यह संभव है कि जब आपने आमंत्रण प्राप्त किया और 'गेट अपग्रेडेड' पर क्लिक किया, तब तक यह बदल गई हो।

मेरी बुकिंग में कई लोग हैं, लेकिन मैं केवल उनमें से कुछ को ही अपग्रेड कराना चाहता/चाहती हूं। क्या यह संभव है? 

अपग्रेड का विकल्प आपकी रिज़र्वेशन के आधार पर होता है। इसमें रिज़र्वेशन के अंतर्गत सभी यात्री शामिल होते हैं। आप हमारे कस्टमर सपोर्ट या अपने ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर रिज़र्वेशन को स्प्लिट करने का अनुरोध कर सकते हैं।

क्या मैं अपग्रेड खरीदने के बाद अपनी मूल बुकिंग में परिवर्तन कर सकता/सकती हूं?

अपग्रेड्स केवल उस विशेष फ्लाइट या तारीख के लिए वैध हैं, जो इनविटेशन ईमेल में बताई गई है। यदि आप अपनी मूल बुकिंग में फ्लाइट बदलते हैं, तो अपग्रेड लागू नहीं होगा।

अपग्रेड खरीदने की प्रक्रिया क्या है?

आपके पास कन्फर्म्ड रिज़र्वेशन होना आवश्यक है।

आपको एयर इंडिया से अपग्रेड के लिए आमंत्रण वाला ईमेल प्राप्त हो सकता है। आप अगले 120 घंटों के भीतर प्रस्थान करने वाली फ्लाइट्स के लिए अपने बुकिंग रेफरेंस नंबर और लास्ट नेम दर्ज करके सर्च विजेट में अपनी एलिजिबिलिटी भी जांच सकते हैं।

आप अपनी बुकिंग में दी गई अपग्रेड राशि के आधार पर स्पेसिफिक फ्लाइट्स को अपग्रेड कर सकते हैं।

सामान्य सत्यापन के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण दर्ज करें, समीक्षा करें, टर्म्स एंड कंडीशन्स से सहमत हों और अपना अपग्रेड ऑफर सबमिट करें। 

आपका अपग्रेड तुरंत हो जाएगा और आपको दो घंटों के भीतर एक कन्फर्मेशन ईमेल प्राप्त होगी, जिसमें आपकी फ्लाइट के प्रत्येक लेग के लिए ऑफर विवरण होगा।

अपग्रेड की लागत कितनी होगी?

जैसे ही आप हमारे विजेट में अपना बुकिंग रेफरेंस और लास्ट नेम दर्ज करते हैं या 'अपग्रेड नाउ' पर क्लिक करते हैं, अपग्रेड प्राइस दिखा दी जाएगी। इसमें आपका ओरिजिनल एयरफेयर शामिल नहीं होता है।

क्या परचेज़ अमाउंट मेरी बुकिंग में एक यात्री के लिए है या सभी यात्रियों के लिए?

ऑफर पेज पर दिखाया गया अपग्रेड प्राइस "पैसेंजर" बेसिस पर होता है, और बुकिंग सबमिट करने पर वही प्राइस बुकिंग में शामिल प्रत्येक पैसेंजर पर लागू होगी।

मैं कैसे जानूं कि मैंने कितने पैसेंजर्स के लिए अपग्रेड खरीदा है?

लागू पैसेंजर्स की संख्या 'योर ऑफर(s)' सेक्शन के अंतर्गत दिखाई जाएगी। यह संख्या आपकी बुकिंग में मौजूद पैसेंजर्स की संख्या के बराबर होनी चाहिए।

यदि मेरी बुकिंग में कई फ्लाइट्स अपग्रेड के लिए एलिजिबल हैं और मैं कुछ फ्लाइट्स के लिए अपग्रेड नहीं चाहता/चाहती, तो मुझे क्या करना चाहिए?

आप अपनी बुकिंग में प्रत्येक फ्लाइट के लिए अलग-अलग परचेज़ कर सकते हैं।

अपग्रेड खरीदने के लिए कोई टाइम लिमिट है क्या?

अपग्रेड + विंडो प्रत्येक एलिजिबल फ्लाइट के डिपार्चर से 12 घंटे पहले बंद हो जाती है। कृपया ध्यान दें कि यदि आप अपनी फ्लाइट के डिपार्चर से छह घंटे के भीतर अपग्रेड खरीदना चाहते हैं, तो आपको इंक्वायरी के लिए हमारे एयरपोर्ट चेक-इन काउंटर पर संपर्क करना होगा।

किस प्रकार के पेमेंट स्वीकार किए जाते हैं?

हम अपग्रेड प्रक्रिया के लिए केवल क्रेडिट कार्ड्स स्वीकार करते हैं।

क्या मैं दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान कर सकता/सकती हूं?

नहीं, प्रत्येक अपग्रेड परचेज़ का भुगतान केवल एक ही क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।

यदि मेरा परचेज़ रिजेक्ट हो जाता है तो क्या मुझसे कोई शुल्क लिया जाएगा?

आपका परचेज़ सफल होने पर ही आपके क्रेडिट कार्ड से पेमेंट डिडक्ट किया जाएगा।

एक बार अपग्रेड हो जाने के बाद क्या मैं अपना अपग्रेड किसी दूसरी फ्लाइट पर ट्रांसफ़र कर सकता/सकती हूं?

सफल अपग्रेड्स नॉन-ट्रांसफ़रेबल और नॉन-रिफंडेबल होते हैं तथा केवल निर्दिष्ट फ्लाइट और डेट पर ही वैध होते हैं।

एक बार कन्फर्म हो जाने के बाद क्या अपग्रेड रिफंडेबल है?

सफल अपग्रेड्स नॉन-ट्रांसफ़रेबल और नॉन-रिफंडेबल होते हैं तथा केवल निर्दिष्ट फ्लाइट और डेट पर ही वैध होते हैं।

यदि मैं उस टिकट को कैंसल करना चाहूं जिसमें अपग्रेड शामिल है, तो मुझे किन बातों का ध्यान रखना होगा?

अपग्रेड+ के तहत किए गए फ्लाइट्स नॉन-रिफंडेबल होते हैं। यदि आप अपना टिकट कैंसल करना चाहते हैं, तो आपको अपग्रेड के लिए दी गई राशि को, आपके टिकट के कैंसलेशन टर्म्स की परवाह किए बिना, छोड़ना होगा। कृपया अपनी फ्लाइट को अपग्रेड करने से पहले इस बात से अवगत रहें।

यदि मैं अपनी फ्लाइट को रीबुक करना चाहूं, तो मेरे अपग्रेड का क्या होगा?

अपग्रेड केवल उसी फ्लाइट और पैसेंजर या पैसेंजर्स के लिए वैध है, जिनके लिए आपने ऑफर सबमिट किया है। यदि आप रीबुक करने का निर्णय लेते हैं, तो आप अपग्रेड पर अपना क्लेम छोड़ देते हैं। दुर्भाग्यवश, अपग्रेड को किसी दूसरी फ्लाइट पर ट्रांसफ़र करना संभव नहीं है। अपग्रेड पेमेंट्स नॉन-रिफंडेबल हैं। यदि आप अपनी ट्रैवल डेट बदलते हैं, तो आपको मूल एप्लिकेबल फेयर रूल्स के अनुसार रीबुक किया जाएगा। आपको अपग्रेडेड क्लास में रीबुक नहीं किया जाएगा। कृपया कोई ऑफ़र सबमिट करने से पहले इस बात से अवगत रहें।

यदि मैं अपनी फ्लाइट मिस कर दूं तो मेरे अपग्रेड का क्या होगा?

यदि आप अपनी फ्लाइट मिस कर देते हैं, तो आप अपग्रेड के लिए अपना दावा खो देते हैं। अपग्रेड पेमेंट्स नॉन-रिफंडेबल और नॉन-ट्रांसफ़रेबल हैं।

क्या मेरी मूल बुकिंग से सभी विशेष अनुरोध मेरे अपग्रेडेड फ्लाइट सेगमेंट पर लागू होंगे?

सीट प्रेफ़रेंस को छोड़कर, सभी लागू विशेष अनुरोध आपके अपग्रेडेड फ्लाइट पर ट्रांसफ़र कर दिए जाएंगे। कृपया ध्यान दें कि सीट प्रेफ़रेंस की गारंटी नहीं दी जा सकती।

हमारे नियम और शर्तें यहाँ देखें