इस प्रतियोगिता में भाग लेने के निर्देश:
- सोशल मीडिया हैंडल्स पर @airindia को फॉलो करना अनिवार्य है।
- प्रतिभागियों को Flying Returns Program के सदस्य होना चाहिए या पात्र होने के लिए साइन-अप करना होगा।
- प्रतिभागियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (Instagram, Twitter या Facebook) पर अपने वीडियो अपलोड करने होंगे। वीडियो का थीम “Green Flag” होगा और वीडियो में "Green Flag" शब्द का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं होना चाहिए, बल्कि दृश्य और कथानक का उपयोग करके इस अवधारणा को सूक्ष्म रूप से व्यक्त करना चाहिए।
- अन्य Airlines के किसी भी संदर्भ से बचना होगा।
- वीडियो reel फॉर्मेट में होना चाहिए, अधिकतम 60 seconds तक की अवधि का, और इन नियमों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य है।
- प्रतिभागियों का अकाउंट ओपन होना चाहिए और उन्हें @airindia तथा #AIActsOfLove और #FlyingReturns को टैग करना होगा।
- Contest की वैधता: 10th February से 12th February 2024 तक।
- विजेता की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की जाएगी, इसलिए कृपया अपडेट के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें।
वाउचर की नियम और शर्तें:
- REWARD: एक भाग्यशाली जोड़े को Taj Exotica, गोआ में 2 (two) nights के ठहराव का मौका मिलेगा।
- ऊपर वर्णित Taj होटल वाउचर के साथ flight tickets शामिल नहीं हैं।
- Taj Exotica, गोआ में बुकिंग अनुरोध उपलब्धता के आधार पर स्वीकृत होगा।
- विजेता को होटल में check-in के समय वाउचर प्रस्तुत करना होगा।
- कृपया ध्यान दें कि यह वाउचर नाश्ते सहित केवल 2 (two) nights के ठहराव से अधिक होने वाले खर्चों को कवर नहीं करता है। विजेता किसी भी अतिरिक्त खर्च के लिए स्वयं पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा, जिसे check-out से पहले निपटाना अनिवार्य होगा।
- यह वाउचर 11th February – 15th July2024 के बीच redemption के लिए मान्य है और long weekends तथा Indian Hotel Company Limited (IHCL) blackout policy के तहत परिभाषित blackout dates पर लागू नहीं होगा।
- यह वाउचर non-transferable है, cash के बदले redeem नहीं किया जा सकता और किसी अन्य offer/scheme के साथ जोड़ा नहीं जा सकता। इस वाउचर का उपयोग करके बुक की गई room rates NeuPass rewards program के अंतर्गत NeuCoins प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगी। https://www.tajhotels.com/en-in/neupass/.
चयन की नियम और शर्तें:
- मानदंड: ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करने वाले सभी लोगों में से Air India अपने एकमात्र विवेकानुसार 1 भाग्यशाली जोड़े का चयन करेगा। केवल वे प्रतिभागी जो भारत के निवासी हैं, इस प्रतियोगिता के लिए पात्र होंगे।
- विजेता की घोषणा: Air India’s के विवेकानुसार सबमिशन की समीक्षा की जाएगी और creativity तथा थीम के अनुरूपता के आधार पर एक जोड़े का चयन किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा Air India के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की जाएगी।
- विजेता इस प्रतियोगिता में भागीदारी के संबंध में incur होने वाली सभी लागतों का वहन स्वयं करेगा, सिवाय उन खर्चों के जो इन नियमों और शर्तों में विशेष रूप से उल्लिखित हैं, जिनमें स्थानीय यात्रा, accommodation और F&B की लागत शामिल है।
- इस प्रतियोगिता में भाग लेकर और ऊपर दिए गए चरणों को पूर्ण करके, आप Air India द्वारा आपके व्यक्तिगत डेटा के प्रक्रमण के लिए सहमति देते हैं, जो AI’ s Privacy Policy तथा अन्य लागू नियमों एवं शर्तों के अनुरूप होगा।
- यह ऑफर Air India के एकमात्र विवेक के अधीन है और Air India बिना किसी पूर्व सूचना के, किसी भी समय इस ऑफर को वापस ले सकता है, संशोधित कर सकता है या बढ़ा सकता है।
- भाग्यशाली जोड़े का निर्णय केवल Air India द्वारा किया जाएगा और ऐसे चयन के संबंध में किसी भी प्रकार के प्रश्न या चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
- Air India इस ऑफर के संबंध में किसी भी व्यक्ति के प्रति किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
- यहाँ उल्लिखित किसी भी नियम और शर्त की Air India’s द्वारा की गई व्याख्या अंतिम होगी और किसी भी प्रकार की चुनौती के अधीन नहीं होगी।
- इस ऑफ़र से उत्पन्न या इसके संबंध में उत्पन्न होने वाले सभी विवाद भारत के क़ानूनों द्वारा शासित होंगे और नई दिल्ली के न्यायालयों के विशिष्ट अधिकार क्षेत्र के अधीन होंगे।