कोविड-19 पॉज़िटिव यात्रियों के लिए ट्रैवल वेवर

कोविड-19 पॉजिटिव यात्रियों के लिए रिफंड और ट्रैवल वेवर

जिस यात्री में कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई हो और जिसे अपने कन्फर्म किए गए यात्रा कार्यक्रम में बदलाव की आवश्यकता हो, उसे कन्फर्म टिकट पर एक बार नि:शुल्क तारीख परिवर्तन या रद्दीकरण की अनुमति दी जाएगी।

लागू होने की सीमापूरे एयर इंडिया नेटवर्क पर सभी 098 डॉक्यूमेंट्स के लिए
(डोमेस्टिक और इंटरनेशनल)। 
पात्रताकन्फर्म टिकट रखने वाले सभी यात्रियों के लिए यह वेवर लागू है।
यदि यात्री या परिवार के सदस्य की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आती है, तो जिस यात्री या निकट परिवार के सदस्य को अनिवार्य सरकारी औपचारिकताएं, जैसे क्वारंटीन, पूरी करनी हों, उन्हें भी यह वेवर दिया जाएगा।
निकट परिवार केवल जीवनसाथी और बच्चों, जिसमें दत्तक बच्चे भी शामिल हैं, तक सीमित होगा।
यात्रा की तारीखनई कन्फर्म यात्रा तिथि मौजूदा प्रस्थान तिथि से अगले 30 दिनों के भीतर होनी चाहिए।
नो-शो से बचने के लिए, बुकिंग को किराया नियमों के अनुसार समय पर रद्द करना आवश्यक है।
(अपवाद: यदि कोविड पॉजिटिव की पुष्टि नो-शो विंडो के भीतर प्राप्त होती है, तो नो-शो और री-बुकिंग दोनों शुल्क माफ कर दिए जाएंगे)।
परिवर्तन/रिफंड

स्वयं और परिवार के लिए टिकट की वैधता अवधि के भीतर एक बार नि:शुल्क तारीख या फ्लाइट परिवर्तन तथा बिना किसी कैंसलेशन शुल्क के रिफंड की अनुमति है।
उपरोक्त नि:शुल्क तारीख परिवर्तन की सुविधा केवल एक बार के लिए मान्य है। इसके बाद किए गए किसी भी परिवर्तन पर संबंधित किराया नियमों के अनुसार शुल्क देय होगा।
यदि उसी बुकिंग क्लास में सीट उपलब्ध हो तो, भले ही किराया अधिक हो, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा; हालांकि, उच्चतर बुकिंग क्लास में परिवर्तन की स्थिति में किराया अंतर लिया जाएगा। टैक्स में किसी भी अंतर का भुगतान करना अनिवार्य होगा (यदि लागू हो)। समूह बुकिंग पर यह वेवर लागू नहीं है।  

डॉक्यूमेंटेशन

किसी अधिकृत डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा जारी कोविड-19 पॉजिटिव सर्टिफिकेट, जो निर्धारित उड़ान प्रस्थान तिथि से 15 दिनों से अधिक पुराना न हो, प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
यदि किसी यात्री या उसके परिवार के सदस्य के लिए, उनके कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की स्थिति में, वेवर मांगा जा रहा हो, तो संबंध प्रमाणित करने वाले वैध दस्तावेज और कोविड-19 पॉजिटिव सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा।

अधिक लोकप्रिय उड़ानें