अपनी सीट चुनें

प्रिफर्ड सीटिंग

कुछ चुनिंदा एयर इंडिया उड़ानों में इकोनॉमी क्लास में अपनी पसंदीदा सीट चुनें और अपनी यात्रा के दौरान अतिरिक्त आराम का आनंद लें। 

एयर इंडिया उड़ानों में प्रिफर्ड सीटिंग के नियम

  • एयर इंडिया द्वारा संचालित चुनिंदा मार्गों पर फर्स्ट और बिज़नेस क्लास यात्रियों के लिए सीट आरक्षण निःशुल्क है। इकोनॉमी क्लास में प्रिफर्ड सीट चयन एयर इंडिया द्वारा संचालित चुनिंदा मार्गों पर उपलब्ध है। हालांकि, यह विकल्प एयर इंडिया कोडशेयर फ्लाइट्स पर उपलब्ध नहीं है। 
  • प्रिफर्ड सीटिंग केवल विमान के आगे और मध्य क्षेत्र में विंडो, आइल और मिडिल सीटों के लिए खुली है। पीछे के हिस्से में चुनिंदा सीटें वर्तमान में हमारी वेबसाइट पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। 
  • यात्री प्रस्थान से चार घंटे पहले तक प्रिफर्ड सीटें खरीद सकते हैं। 
  • भुगतान की गई सीटों में शिशु बासिनेट शामिल नहीं हैं, जो उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क ही रहती हैं। 
  • आप प्रिफर्ड सीटें बुक करने के लिए वेबसाइट के मैनेज बुकिंग सेक्शन पर जा सकते हैं।

इमरजेंसी एग्ज़िट रो सीटों के लिए पात्रता मानदंड 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा निर्धारित एग्ज़िट रो सीटिंग दिशानिर्देशों के अनुपालन में, इमरजेंसी एग्ज़िट दरवाज़ों के पास बैठने वाले यात्रियों को: 

  • अंग्रेज़ी या हिंदी में आपातकालीन निकासी से संबंधित लिखित या चित्रात्मक सेफ्टी इंस्ट्रक्शन को देख पाने और समझने में सक्षम होना चाहिए। अन्यथा, उन्हें क्रू द्वारा बोले गए आदेशों को समझने में सक्षम होना चाहिए। 
  • पूरी तरह सक्षम, पर्याप्त शारीरिक शक्ति, कुशलता और गतिशीलता वाले होना चाहिए, ताकि वे बिना किसी सहायता के या दूसरों को बाधित किए बिना इमरजेंसी एग्ज़िट दरवाज़ों को खोल सकें और उनसे होकर निकल सकें। 
  • चेक-इन, बोर्डिंग और उड़ान के दौरान अच्छी सेहत में होना चाहिए। 
  • उड़ान की तारीख पर उनकी आयु 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • गर्भवती नहीं होना चाहिए और न ही अनअकम्पनिड माइनर होना चाहिए। 
  • रिस्ट्रिक्टेड मोबिलिटी वाले यात्री नहीं होना चाहिए, जिसमें शारीरिक या बौद्धिक दिव्यांग व्यक्ति, व्हीलचेयर या अन्य सहायक उपकरण का उपयोग करने वाले व्यक्ति, तथा किसी अन्य कारण से प्रभावित व्यक्ति शामिल हैं, क्योंकि ऐसे यात्री आपातकालीन स्थिति में स्वयं या दूसरों के लिए खतरा बन सकते हैं। 
  • बच्चों, शिशुओं, बुजुर्गों या रिस्ट्रिक्टेड मोबिलिटी वाले यात्रियों की देखभाल के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार नहीं होना चाहिए। 
  • चेक-इन, बोर्डिंग और उड़ान के दौरान किसी भी नशीले पदार्थ के प्रभाव में नहीं होना चाहिए। 
  • बड़े शरीर के आकार के कारण एक्सटेंशन सीट बेल्ट की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए और एयरक्राफ्ट टैक्सी, टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम का उपयोग नहीं करना चाहिए।

सीट चयन मूल्य निर्धारण

 फ्रंट रोप्रेफरेंशियलइमरजेंसी एग्ज़िट/अतिरिक्त लेग रूमस्टैंडर्ड
फ्रॉम/ टूटू/फ्रॉमकरेंसीविंडोमिडिलआइलविंडोमिडिलआइलविंडोमिडिलआइलविंडोमिडिलआइल
इंडियायूएसएUSD75-8970-8475-8945-5245-5245-5275-8970-8475-8935-4035-4035-40
कनाडाCAD999499555555999499454545
यूरोपUSD605560303030555055202020
यूकेUSD605560303030555055202020
इस्राइलUSD403540201520353035131313
केन्या, मॉरिशसUSD40354020152030253012912
जापान, कोरियाUSD45404520162035303513913
मलेशिया, थाईलैंड, वियतनामUSD30253015101523202310610
फिलीपींस, इंडोनेशियाUSD403640221822353035161216
सिंगापुर, हांग कांग, चाइनाUSD33303315121525202510610
बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका, म्यांमारUSD23202312812201520858
UAEUSD322832131013201820858
ओमान, सऊदी अरेबिया, क़तरUSD23202311811201620747
ऑस्ट्रेलियाUSD474247252525403540202020
इंडियाINR1000-1300900-12001000-1300450-600450-600450-600700-900600-800700-900250-350250-350250-350

 

प्रिफर्ड सीट के शुल्क आपकी यात्रा के प्रत्येक फ़्लाइट/सेगमेंट के लिए अलग-अलग हैं। यदि आपके पास एक से अधिक फ़्लाइट/जर्नी हैं, तो प्रत्येक सेगमेंट के लिए अलग से भुगतान करना होगा। उदाहरण के लिए, सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली-बैंगलुरु फ़्लाइट पर दो अलग-अलग शुल्क लागू होंगे — सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली और दिल्ली-बैंगलुरु। 

नोट:

  • प्रिफर्ड सीटों के लिए भुगतान लोकल करेंसी में स्वीकार किए जाएंगे। 
  • प्रेफरेंशियल एक्स्ट्रा लेग रूम सीट सीमित प्रकार के एयरक्राफ्ट पर उपलब्ध है।

 

प्रीमियम इकॉनमी: सीट चयन मूल्य निर्धारण

फ्रॉम/ टू

करेंसी

फ्रंट रो

स्टैंडर्ड

विंडो

मिडिल

आइल

विंडो

मिडिल

आइल

यूएसए

USD

68

57

68

45

40

45

कनाडा

CAD

95

80

95

64

56

64

यूरोप, यूके, ऑस्ट्रेलिया

USD

50

45

50

34

28

34

UAE, सिंगापुर, हांग कांग, चाइना, केन्या, मॉरिशस, जापान, कोरिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, इस्राइल

USD

34

28

34

23

17

23

अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स

USD

28

23

28

17

12

17


भुगतान की गई पसंदीदा सीटों पर धनवापसी के नियम

पसंदीदा सीटों पर लगाए गए शुल्क पूरी तरह से वापसी योग्य हैं: 

  • यदि उड़ान प्रस्थान से 48 घंटे पहले बुकिंग रद्द की जाती है 
  • यदि समय-सारणी में परिवर्तन हो या उड़ान में व्यवधान आ जाए 
  • यदि परिचालन कारणों से, हमें उड़ान समय-सारणी का पालन करने के लिए अन्य विमान प्रकार तैनात करने पड़ें। हम आपकी पसंद के समान सीट या उसी ज़ोन में सीट आवंटित करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने सीट के लिए भुगतान किया है, तो यदि हम आपको चुनी हुई सीट या समकक्ष सीट प्रदान नहीं कर पाते हैं, तो हम शुल्क वापस कर देंगे। 

अस्वीकरण: एयर इंडिया किसी भी चरण पर, परिचालन या सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए, बिना कोई कारण बताए वैकल्पिक सीट आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। जो यात्री आपातकालीन निकास पंक्ति की सीट चुनते हैं और चेक-इन, बोर्डिंग या उड़ान के दौरान इन मानदंडों में से किसी को भी पूरा नहीं करते, उन्हें बिना किसी धनवापसी के दूसरी सीट पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

नोट: यदि यात्री उड़ान प्रस्थान से 48 घंटे के भीतर यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन करता है, तो पसंदीदा सीट पर लगाए गए शुल्क वापसी योग्य नहीं होंगे। जो यात्री आपातकालीन निकास पंक्ति की सीट बुक करते हैं और चेक-इन, बोर्डिंग या उड़ान के दौरान इन मानदंडों को पूरा नहीं करते, उन्हें बिना धनवापसी के दूसरी सीट पर पुनः आवंटित किया जा सकता है। एयर इंडिया परिचालन या सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए यात्रा के किसी भी चरण में, बिना कोई कारण बताए, वैकल्पिक सीट आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

अधिक लोकप्रिय उड़ानें