पहली बार उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए सुझाव

जब आप अपनी पहली उड़ान पर हों

अपनी पहली उड़ान के लिए आसमान में उड़ान भर रहे हैं? आपके लिए, हम अतिरिक्त प्रयास करेंगे। 

हमारी चेकलिस्ट इस तरह तैयार की गई है कि यह आपके साथ पहली उड़ान की बुकिंग से लेकर अगली यात्रा तक हर चरण में आपका मार्गदर्शन करे, और हर समय आपको हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखे।

यात्रा से पहले

दस्तावेज़  

बिना चिंता के सफर सही दस्तावेज़ों से शुरू होता है।

वे ज़रूरी दस्तावेज़ जिनकी आपको आवश्यकता होगी: 

  • आपका बोर्डिंग पास या आपके टिकट की प्रति (ई-टिकट)
  • एक वैध फोटो आईडी  

हालांकि, आवश्यक दस्तावेज़ कुछ अन्य कारकों के आधार पर बदल सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • यात्रा का प्रकार, यानी अंतर्राष्ट्रीय या घरेलू  
  • गंतव्य  
  • अन्य बातों में चिकित्सा सहायता, गर्भवती माताएं, रियायती किराया, अनअकम्पनिड माइनर, युवा यात्री और बहुत कुछ शामिल हो सकता है। 

कृपया हमारी वेबसाइट पर संबंधित अनुभागों को देखें, ताकि आप सुनिश्चित कर सकें कि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज़ मौजूद हैं।

उड़ान बुक करते समय नाम प्रारूप नीति

कृपया अपना पूरा नाम ठीक उसी तरह दर्ज करें जैसा वह उस वैध पहचान प्रमाण पर अंकित है, जिसे आप हवाई अड्डे में प्रवेश, चेक-इन, इमिग्रेशन या बोर्डिंग के समय प्रस्तुत करेंगे।

  • इंडिया के घरेलू यात्रियों के लिए, आपकी बुकिंग पर दर्ज नाम आपके आधार कार्ड या अन्य स्वीकार्य पहचान पर लिखे नाम से मेल खाना चाहिए।
  • अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए, अपने पासपोर्ट में दिए गए अनुसार अपना पूरा नाम (पूरा पहला नाम, बीच का नाम यदि लागू हो, और अंतिम नाम) उपयोग करें।

यदि आपके पहचान प्रमाण पर दिया गया नाम बुकिंग में दर्ज नाम से मेल नहीं खाता, तो आपको हवाई अड्डे में प्रवेश करने या उड़ान में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि आपके पास प्रथम नाम या अंतिम नाम नहीं है, या आप अलग-अलग देशों के लिए नाम प्रारूप नीति को समझना चाहते हैं, तो कृपया अपनी बुकिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए इन निर्देशों का पालन करें।

अपनी बुकिंग प्रबंधित करें  

अपनी बुकिंग की पूरी क्षमता का लाभ उठाएं! पसंदीदा सीट चुनने, भोजन विकल्प तय करने और अपग्रेड करने के लिए बुकिंग प्रबंधित करें अनुभाग पर जाएं और अपने यात्रा अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार बनाएं।

चेक-इन  

हवाई अड्डे की लंबी कतारों से बचें और अपने घर के आराम से ही अपनी उड़ान में चेक-इन करें।

अपने बैग पैक करना

“क्या मैं अपनी माँ का घर का बना अचार ला सकता हूँ?”  

“मुझे इन सभी स्मृति चिह्नों के साथ ज़्यादा सामान पैक हो जाने की चिंता है। क्या मैं फिर भी इन्हें सब ला सकता हूँ?”  

“मैं पहले से ही स्टेडियम की खुशियों की आवाज़ सुन सकता हूँ जब मैं अपना विजयी छक्का लगाऊँगा! लेकिन क्या मैं अपना क्रिकेट किट उड़ान में ला सकता हूँ?”

इन सभी सवालों का जवाब “हाँ!” है

हालाँकि, सुरक्षित यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए हमारे कुछ नियम और दिशानिर्देश हैं। हमारी सामान नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

अन्य शर्तें

हम हर यात्री के स्वास्थ्य और सुविधा को सर्वोच्च महत्व देते हैं। चाहे आपको चिकित्सा सहायता की आवश्यकता हो, आप एक गर्भवती माँ हों, या आपका बच्चा अकेले यात्रा कर रहा हो, आपकी यात्रा के हर चरण में सहायता के लिए हमारे पास विशेष सेवाएँ उपलब्ध हैं।  

अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट पर संबंधित अनुभागों पर जाएँ।  

यात्रा के दिन

उड़ान की स्थिति  

हम सलाह देते हैं कि हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले आप अपनी उड़ान की स्थिति जाँच लें, इससे आपका समय bचेगा और किसी भी अप्रत्याशित देरी से बचने में मदद मिलेगी। 

यात्रा के दिन के लिए सुझाव और अनुस्मारक

हमने परेशानी-मुक्त यात्रा अनुभव के लिए अंतिम समय के सुझावों और अनुस्मारकों की एक सूची तैयार की है। 

रद्दीकरण, धनवापसी और पुनर्निर्धारण

अप्रत्याशित परिस्थितियाँ कभी भी उत्पन्न हो सकती हैं, और ऐसी स्थिति में भी हम आपके साथ हैं:

  • यदि आपको अपनी बुकिंग रद्द या पुनर्निर्धारित करनी हो, तो कृपया हमारी वेबसाइट पर बुकिंग प्रबंधित करें पेज पर जाएँ।  
  • यदि किसी अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण हमें आपकी उड़ान रद्द करनी पड़े, और आप कोई दूसरी उड़ान बुक करना, समय बदलना, या आपके लिए बुक की गई उड़ान की धनवापसी का अनुरोध करना चाहें, तो आप सेल्फ-सर्विस री-एकॉमोडेशन विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। हमारी धनवापसी नीति के बारे में और जानें

हवाई अड्डे पर

हमने हवाई अड्डे पर आपके कामों को चार आसान चरणों में बाँट दिया है:

  1. हवाई अड्डे पर पहुँचना।
  2. चेक-इन करना और अपना सामान जमा करना 
  3. सिक्योरिटी और इमिग्रेशन पूरा करना (केवल अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए) 
  4. प्रस्थान गेट तक पहुँचना

हम पर भरोसा कीजिए, यह आपकी कल्पना से कहीं अधिक आसान है। हमारा समर्पित स्टाफ और स्पष्ट संकेत आपको बिना किसी परेशानी के सुगम यात्रा का भरोसा दिलाते हैं।  

लेकिन हवाई अड्डों पर केवल यात्रा ही नहीं होती—क्यों न यहां की खोज करें और अपने आराम को ध्यान में रखकर तैयार की गई दुकानों, रेस्टोरेंट, लाउंज और अन्य सुविधाओं का आनंद लें?  

हवा में

अब समय है आराम से बैठने, सुकून से यात्रा करने और बादलों के बीच खुद को घर जैसा महसूस करने का। 

चुनिंदा फिल्मों और शोज़ के संग्रह के साथ मनोरंजन की दुनिया में खो जाइए, स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लीजिए और ताज़ा पेय का घूंट भरते रहिए। जब आप हमारे साथ उड़ान भरते हैं, हमारा समर्पित स्टाफ आपकी हर ज़रूरत का ख्याल रखता है।

लैंडिंग पर  

टर्मिनल से बाहर निकलना और आगे की यात्रा

आगमन के बाद अपना सामान प्राप्त करने के लिए निर्धारित बैगेज कैरोसेल तक पहुंचें।  

  • यदि आपको कोई समस्या आती है, जैसे सामान क्षतिग्रस्त होना या कोई वस्तु गुम हो जाना, तो कृपया आगे की सहायता के लिए हमसे संपर्क करें। वैकल्पिक रूप से, आप हवाई अड्डे पर बैगेज रिज़ॉल्यूशन काउंटर पर भी जा सकते हैं।  
  • हवाई अड्डे पर लगे स्पष्ट संकेत आपको बिना किसी परेशानी के टर्मिनल से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 
  • आपके यात्रा के बाद के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, हमने उन हवाई अड्डों के बारे में जानकारी संकलित की है, जहां से हम संचालन करते हैं, और हवाई अड्डे तथा शहर के बीच कनेक्टिविटी के विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी है।

और खोजें और अपनी यात्रा के अगले चरण की योजना बनाएं।

क्या आप कई हवाई अड्डों से होकर यात्रा कर रहे हैं?

यदि आपकी आगे की कोई उड़ान है, तो आपकी सभी जानकारी की ज़रूरतों का समाधान हमारे पास है।

आपकी उड़ान के बाद

हमारे साथ कभी विदाई नहीं, हमेशा दोबारा मिलना होता है!

यदि आप और अधिक रिवॉर्ड्स अर्जित करना चाहते हैं, अपने उड़ान अनुभव को अपग्रेड करना चाहते हैं और प्रायोरिटी सदस्य बनना चाहते हैं, तो हमारे लॉयल्टी प्रोग्राम महाराजा क्लब से जुड़ें। अनूठे लाभ और सुविधाएं आपका इंतज़ार कर रही हैं।

अधिक लोकप्रिय उड़ानें