AXIS बैंक के बारे में
Axis बैंक भारत का तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है। यह बैंक बड़े और मध्यम कॉर्पोरेट्स, MSME, कृषि तथा रिटेल व्यवसायों सहित विभिन्न ग्राहक वर्गों को वित्तीय सेवाओं की व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है।
31 मार्च 2022 तक, बैंक के पास देश भर में फैले 10,990 एटीएम तथा 5,972 कैश रीसाइक्लर्स के साथ 4,758 घरेलू शाखाओं (एक्सटेंशन काउंटरों सहित) का विस्तृत नेटवर्क था। 31 मार्च 2022 तक बैंक के 6 Axis वर्चुअल सेंटर्स में 1,500 से अधिक वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर्स कार्यरत थे। बैंक के विदेशी परिचालन आठ अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों में फैले हुए हैं, जिनमें सिंगापुर, दुबई (DIFC में) और Gift City-IBU में शाखाएँ; ढाका, दुबई, अबू धाबी तथा शारजाह में प्रतिनिधि कार्यालय; और लंदन, यूके में एक विदेशी सहायक कंपनी शामिल है।
कन्वर्ट करें अपने EDGE Miles और EDGE Reward पॉइंट्स को महाराजा क्लब पॉइंट्स में।